
IND vs WI Rahul Dravid: कोच राहुल द्रविड़ का इंस्टा रील पर डेब्यू, प्लेयर्स संग दिया मजेदार रिएक्शन, Video
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं. शिखर धवन ने राहुल द्रविड़ समेत दूसरे खिलाड़ियों को साथ लेकर इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील बनाया है.
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है . राहुल द्रविड़ की कोचिंग वाली टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी. आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है. वनडे सीरीज के लिए ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, ऐसे में शिखर धवन टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं.
फैन्स को तो मालूम ही है कि धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके इंस्टाग्राम रील्स तो काफी वायरल होते हैं. अब वेस्टइंडीज की यात्रा के दौरान धवन ने अपने टीम के खिलाड़ियों को शामिल करते हुए मजेदार इंस्टा-रील बना दिया. इस रील में हेड कोच राहुल द्रविड़ भी बाकी खिलाड़ियों की तरह एक्ट करते दिखाई दे रहे हैं. द्रविड़ सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं लेकिन अब लगाता है कि न्होंने भी इंस्टा रील पर डेब्यू कर लिया है.
भारत का टॉप-ऑर्डर फॉर्म में नहीं
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत का टॉप-ऑर्डर उतना नहीं चला था, जो चिंता सबब का है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर कहा, 'भारत ने हमेशा अच्छा खेला है जब टॉप-3 ने रन बनाए हैं, लेकिन पिछले दो एकदिवसीय मैचों में ऐसा नहीं हुआ है. यह कुछ ऐसा है जिसमें सुधार करने की जरूरत है. जाहिर है, हम जानते हैं कि विराट कोहली इस समय संघर्ष कर रहे हैं, शिखर धवन भी उतने टच में नहीं दिखाई दे रहे हैं और रोहित शर्मा के प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा है जितना हम चाहते हैं. शीर्ष क्रम की विफलता एक चिंता का विषय है.'
22 जुलाई को होगा पहला मुकाबला
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 22 जुलाई को, दूसरा मुकाबला 24 जुलाई और तीसरा मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले त्रिनिदाद में खेले जाएंगे. इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 29 जुलाई से होगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









