IND vs SA: हॉकी में महिला टीम का साउथ अफ्रीका से कांटे का मुकाबला, वंदना कटारिया ने दागे 2 गोल
News 24
टोक्यो ओलंपिक्स के नौवें दिन तक भारत को महज 1 मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना ने मेडल पक्का कर दिया है तो वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु और डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया व कमलप्रीत कौर से मेडल की उम्मीद जगी हैं।
नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक्स के नौवें दिन तक भारत को महज 1 मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना ने मेडल पक्का कर दिया है तो वहीं बैडमिंटन में पीवी सिंधु और डिस्कस थ्रो में सीमा पूनिया व कमलप्रीत कौर से मेडल की उम्मीद जगी हैं। वहीं भारतीय हॉकी टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को महिला हॉकी टीम की शानदार जीत के बाद शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला शुरू हो चुका है। फिलहाल स्कोर 2-1 है और दोनों ही टीम एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। भारत की ओर से पहला गोल वंदना कटारिया ने किया। वंदना ने मैच शुरू होने के महज चौथे मिनट में गोल दाग साउथ अफ्रीका पर बढ़त बना ली। वहीं दूसरा गोल भी वंदना कटारिया ने दागा। वंदना कटारिया ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। ...More Related News