IND vs PAK Asia CUP 2022: आखिरी मिनट में पाकिस्तान ने किया गोल, 1-1 से ड्रॉ रहा मैच
News 24
एशिया कप हॉकी 2022 में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। जकार्ता के जीबीके हॉकी फील्ड में खेला गया मैच 1-1 से ड्रा पर छूटा। मैच के आखिरी मिनट में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दाग दिया।
जकार्ता: एशिया कप हॉकी 2022 में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हो रहा है। जकार्ता के जीबीके हॉकी फील्ड में खेला गया मैच 1-1 से ड्रा पर छूटा। मैच के आखिरी मिनट में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दाग दिया। टीम इंडिया के लिए एकमात्र गोल कार्ति सेल्वम ने किया। वहीं पाकिस्तान के लिए अब्दुल राणा ने मैच के 59वें मिनट में गोल किया। भारत अब अपना अगला मैच जापान से खेलेगा। पहले क्वार्टर में टीम ने 2 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा कार्ति ने उठाया और 9वें मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।भारत ने ये बढ़त चौथे क्वार्टर तक बना कर रखा। लेकिन मैच के आखिरी मिनट में अब्दुल राणा ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने गोल के खिलाफ रेफरल लिया, जो कि बेकार गया। एशिया कप के खिताब जीतने के मामले में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। दोनों ने तीन-तीन खिताब जीते हैं। इस मामले में भारत बढ़त हासिल करना चाहेगा। उसने 2003, 2007, 2017 के खिताब जीते हैं। जबकि 1982, 1985, 1989*, 1994, 2013 में फाइनल मैच गंवाए हैं।भारतीय टीम: पंकज कुमार रजक, सूरज करकेरा, यशदीप सिवाच, अभिषेक लाकड़ा, बीरेंद्र लकड़ा (कप्तान), मंजीत, दीप्सन तिर्की, विष्णुकांत सिंह, राज कुमार पाल, मरीस्वरेन शक्तिवेल, शेष गौड़ा बीएम, सिमरनजीत सिंह, पवन राजभर, आभरण सुदेव, एस...