
IND vs PAK Asia Cup: मिडिल ऑर्डर फेल, युजवेंद्र चहल का भारी स्पेल.. पाकिस्तान के खिलाफ इन वजहों से हारा भारत
AajTak
एशिया कप 2022 में टीम इंडिया को सुपर-चार के अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के पीछे कई वजहें रहीं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वजहों के बारे में जिसके चलते रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की लुटिया डूबी.
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है. रविवार (4 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को पांच विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के 60 रनों की मदद से सात विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तानी टीम ने आखिरी ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. टीम इंडिया अब अगले मुकाबले में मंगलवार को श्रीलंका का सामना करेगी.
इस धमाकेदार जीत के साथ ही पाकिस्तान ने ग्रुप-स्टेज में पांच विकेट से मिली हार का बदला भी लिया. देखा जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के पीछे कई वजहें रहीं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ वजहों के बारे में जिसके चलते पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लुटिया डूबी.
मैच रिपोर्ट के लिए क्लिक करें
पंड्या-भुवी का फीका प्रदर्शन: पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में जीत के हीरो भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या रहे थे, लेकिन यह मुकाबला दोनों के लिए काफी खराब साबित हुआ. हार्दिक पंड्या बैटिंग के साथ ही बॉलिंग में भी फ्लॉप रहे. हार्दिक ने चार ओवर में 44 रन लुटा दिए और उन्हें एक विकेट मिला. भुवनेश्वर कुमार की बात की जाए तो उन्होंने चार ओवर में 40 रन देकर एक खिलाड़ी को अपना शिकार बनाया. पारी का 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने ही फेंका था जिसमें कुल 19 रन आए थे.
मिडिल ऑर्डर का सरेंडर: जब रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पांच ओवर में 54 रन जोड़ दिए थे तो ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम आज 200 रनों का स्कोर खड़ा करने जा रही है लेकिन यह संभव नहीं हो पाया. राहुल-रोहित के पवेलियन लौटने के बाद किंग कोहली तो आखिरी ओवर तक विकेट पर रहे लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज उनको उतना सपोर्ट नहीं कर पाए. इस दौरान सूर्यकुमार यादव (13), ऋषभ पंत (14), हार्दिक पंड्या (0) और दीपक हुड्डा (16 रन) का बल्ला खामोश रहा. अगर भारतीय टीम 15-20 रन ज्यादा बनाई होती तो मैच का नतीजा कुछ अलग रहता.
रोहित का टॉस हारना: दुबई के मैदान पर टॉस गंवाना भी भारत को भारी पड़ा. पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-मैच में इसी मैदान पर भारत ने टॉस जीतने के साथ ही मैच जीतने में सफल रही थाी. अगर भारतीय टीम इस बार भी टॉस जीत जाती तो वह पहले बॉलिंग करती लेकिन किस्मत ने रोहित शर्मा का साथ नहीं दिया. बॉलिंग के दौरान थोड़ी बहुत ओस के कारण भी भारतीय गेंदबाज परेशानी में नजर आएं. इसका फायदा उठाते हुए रिजवान और नवाज ने जमकर रन बटोरे. यदि भारत टॉस जीत गया रहता तो नतीजा कुछ और हो सकता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









