Hockey Asia Cup 2022: भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, पाकिस्तान को बाहर कर सुपर-4 के लिए किया क्वालिफाई
News 24
भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में इंडोनेशिया को 16-0 से रौंद दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। भारत की जीत से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में इंडोनेशिया को 16-0 से रौंद दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में क्वालिफाई कर लिया है। भारत की जीत से पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। भारत और पाकिस्तान दोनों पूल ए में जापान के बाद चार-चार अंक लेकर दूसरे और तीसरे स्थान पर थे, लेकिन भारत ने बेहतर गोल अंतर के आधार पर सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया। नॉकआउट स्टेज में जाने के लिए भारत को बड़ी जीत की दरकार थी। बड़े अंतर से जीत की थी जरुरतपाकिस्तान के साथ पहले मुकाबले में ड्रॉ और दूसरे मुकाबले में हार के बाद भारत को अंतिम-चार में पहुंचने के लिये इंडोनेशिया को 15-0 या उससे अधिक के अंतर से हराने की जरूरत थी। गत चैंपियन टीम के लिए दिपसान टिर्की ने पांच, जबकि सुदेव बेलिमागा ने तीन गोल दागे। भारत रिकॉर्ड आठवीं बार इस टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचा है। प्रतियोगिता में भारत ने पाकिस्तान के बराबर तीन-तीन खिताब जीते हैं। सबसे ज्यादा टाइटल साउथ कोरिया के नाम है। उनके चार दफा यह टाइटल जीता है।दिपसान टिर्की ने किए पांच गोलमुकाबले में भारत पुरी तरह से हावी रहा। इस मैच में भारत ने 36 बार गोल पर निशाना साधा। पहले क्वार्टर में भारत का स्कोर 3-0 था, जो दूसरे क्वार्टर में 6-0 हुआ। तीसरे क्वार्टर में ये स्कोर 10-0 और अंत में स्कोर 16-0 तक गया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा गोल दिप्स...