Health: ये छोटी सी चीज कर देगी डायबिटीज और बढ़े वजन को कंट्रोल, अन्य फायदे जान रह जाएंगे दंग
News 24
अगर आप बढ़ते वजन और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। तो आप इस छोटी सी चीज को खाकर दोनों को कंट्रोल में कर सकते हैं।
आशीष राज, नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और मधुमेह यानी डायबिटीज (Diabetes Disease) के रोग से जूझ रहे हैं। इन बीमारियों को लेकर मार्केट में कई सारी दवाइयां भी उपलब्ध हैं। लेकिन आज हम आपको मात्र एक चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपकी डायबिटीज और बढ़ता हुआ वजन दोनों कंट्रोल में आ सकता है।डायबिटीज और बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल करने के लिए बादाम सबसे बढ़िया ऑप्शन है। दिन में दो बार बादाम खाने से ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म में सुधार के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। ये जानकारी एक अध्ययन से सामने आई है।अध्ययन से पता चला है कि बादाम का सेवन मधुमेह के पूर्व चरण में ब्लड शुगर के स्तर में सुधार कर सकता है, जो मधुमेह के विकास को रोकने या देरी करने में मददगार साबित होता है।मुंबई में सर विथाल्डिस ठाकरसे कॉलेज ऑफ होम साइंस में प्रोफेसर और प्रिंसिपल जगमीत मदन ने कहा,'किशोरावस्था और युवा वयस्कों पर लक्षित बेहतर पोषण और व्यायाम सहित जीवनशैली में बदलाव में प्री-डायबिटीज से टाइप -2 मधुमेह की प्रगति को रोकने की क्षमता है। इस अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि परिवर्तन एक प्रमुख नहीं है, बस एक बादाम के दो बार के नाश्ते से फर्क पड़ सकता है।'रिसर्च ने लगाई मुहरमदन ने आगे कहा,'अध्ययन के परिणाम यह दिखाने...More Related News