
Gen Bipin Rawat Chopper Crash: CDS बिपिन रावत को ले जा रहा Army हेलीकॉप्टर कून्नूर में क्रैश, जानें कौन-कौन थे सवार
ABP News
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: तमिलनाडु में सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और सेना के बड़े अधिकारी सवार थे. जानें हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था.
Tamil Nadu Chopper Crash: तमिलनाडु के कून्नूर में सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत और सेना के बड़े अधिकारी सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी भी हेलीकॉप्टर में सवार थीं. सेना ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. सीडीएस रावत को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. आपको बताते हैं कि इस हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था.
इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे.













