
FIFA World Cup 2022: गम और खुशी...हार के बाद फूट-फूटकर रोए रोनाल्डो, मोरक्को प्लेयर ने मां के साथ किया डांस
AajTak
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया है. मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर उसे वर्ल्ड कप से बाहर किया, जिसके बाद जीत का जश्न भी धूमधाम से मनाया. एक तरफ रोनाल्डो के रोने की तस्वीरें हैं तो दूसरी ओर मोरक्को का जश्न है.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 का अंतिम दौर शुरू हो चुका है, सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें तय हो गई हैं. शनिवार को क्वार्टर फाइनल में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मोरक्को ने पुर्तगाल को मात दी और खुद सेमीफाइनल में जगह बना ली. मोरक्को ने इसी के साथ स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी तोड़ दिया. मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से मात दी, जैसे ही मैच खत्म हुआ तब रोनाल्डो मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगे. आंसू पोंछते हुए रोनाल्डो का मैदान से बाहर जाना, हर किसी ने देखा और फैन्स का दिल टूट गया. बता दें कि 36 साल के रोनाल्डो का यह आखिरी फुटबॉल वर्ल्ड कप था.
रोनाल्डो पहले ही ऐलान कर चुके थे कि शायद यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना पाए. प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रोनाल्डो को स्टार्टिंग-11 में ही जगह नहीं मिली थी, वह बाद में मैदान में आए लेकिन कोई जादू नहीं बिखेर सके और उनका सपना टूट गया.
It hurts me to see Ronaldo like this man 💔 pic.twitter.com/MbRGnTcRO2
मोरक्को के खिलाड़ियों का स्पेशल जश्न एक तरफ रोते हुए रोनाल्डो की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, तो दूसरी ओर मोरक्को के खिलाड़ियों का जश्न भी सुर्खियां बटोर रहा है. मोरक्को के सूफियान बुफेल इस ऐतिहासिक जश्न के बाद मैदान पर भी नाचते हुए नज़र आए, यही नहीं उनके साथ उनकी मां भी झूमीं. सूफियान की मां अपने बेटे से मिलने मैदान में पहुंची, यहां दोनों ने डांस करते हुए अपने देश की जीत का जश्न मनाया.
Morocco's Sofiane Boufal celebrating with his mother is EVERYTHING.pic.twitter.com/h3XdhTeKe3

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



