
DNA ANALYSIS: जब बीमार मालिक के साथ अस्पताल पहुंचा Pet Dog, भावुक कर देगा ये वीडियो
Zee News
महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने जैसे ही एम्बुलेंस में बिठाया, उसका पालतू कुत्ता उसे देखने लगा और जब एम्बुलेंस वहां से जाने लगी तो वो उसका पीछा करने लगा.
नई दिल्ली: टर्की के इस्तांबुल शहर से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक महिला की तबीयत खराब होने पर एम्बुलेंस उसके घर के बाहर खड़ी थी. महिला को उसके परिवार के सदस्यों ने जैसे ही एम्बुलेंस में बिठाया, उसका पालतू कुत्ता उसे देखने लगा. जब एम्बुलेंस वहां से जाने लगी तो वो उसका पीछा करने लगा. एम्बुलेंस के साइड व्यू मिरर से उसे पीछे आते हुए देखा गया. वो तब तक एम्बुलेंस के पीछे आता रहा, जब तक महिला अस्पताल नहीं पहुंच गई. अस्पताल पहुंचने पर महिला को अंदर ले जाया गया, लेकिन इस दौरान ये कुत्ता गेट के बिल्कुल बाहर रुक गया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



