
Danushka Gunathilaka Rape Case: 'रेप के दौरान बार-बार गला दबाने की कोशिश की', श्रीलंकाई क्रिकेटर पर महिला का आरोप
AajTak
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए गए श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका पर रेप के बाद अब एक और बड़ा आरोप लगा है. सिडनी जेल में बंद दनुष्का पर महिला ने रेप के दौरान बार-बार गला दबाने का भी आरोप लगाया है. यह बात पुलिस डॉक्यूमेंट्स से सामने आई है...
Danushka Gunathilaka Rape Case: श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुनाथिलका इन दिनों रेप के आरोप में सिडनी जेल में बंद हैं. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले रखा है और मामले की जांच चल रही है. इसी बीच एक चौंकाने नया खुलासा भी हुआ है. श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रेप के दौरान महिला का गला दबाने का भी आरोप लगा है.
महिला ने शिकायत में यह सारी बातें कही हैं. न्यू साउथ वेल्स पुलिस डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, पीड़िता ने खुद को जान का खतरा बताया है. उसने शिकायत में यौन हिंसा और बार-बार गला दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है.
पीड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने एक काउंसलिंग सर्विस को बुलाया. उन्होंने सामान्य चिकित्सक को देखा और रोने लगीं. वह लगातार रो रही थी. इसके अगले दिन उन्होंने एक बयान दिया. इसके बाद उन्हें यौन हमले की जांच के लिए एक मेडिकल किट दी गई. साथ ही उनके सिर का स्कैन भी कराया गया, ताकि बार-बार गला दबाने की कोशिश के दौरान कोई चोट तो नहीं आई, इसकी जांच हो सके.
दनुष्का की जमानत याचिका खारिज
बता दें कि मामले में कोर्ट ने अभी 31 साल के दनुष्का को जमानत नहीं दी है. सिडनी मजिस्ट्रेट ने देश छोड़ने और जांच में बाधा पहुंचाने का अंदेशा जताते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है. श्रीलंकाई क्रिकेटर के वकील ने एक ब्रीफ स्टेटमेंट देते हुए कहा कि दनुष्का ने अभी भी खुद को बेगुनाह बताया है. मामले में हम हमारा पक्ष भी जल्द रखेंगे. साथ ही दनुष्का ने पुलिस बयान में भी खुद को बेगुनाह बताया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









