Chhattisgarh कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया को यूपी में कांग्रेस के अभियान समिति के अध्यक्ष की मिली कमान
News 24
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही कांग्रेस ने जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियां बांटनी शुरू कर दी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही कांग्रेस ने जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियां बांटनी शुरू कर दी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कांग्रेस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पांच समितियों की घोषणा की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम को चार्जशीट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को मेनिफेस्टो कमेटी, राजेश मिश्रा को योजना और रणनीति समिति और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को चुनाव समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।कांग्रेस ने चार नए महासचिव, 12 उपाध्यक्ष और 31 नए सचिव भी नियुक्त किए हैं, क्योंकि वह चुनाव से पहले अपनी राज्य इकाई को मजबूत करना चाहती है।...