
Cheteshwar Pujara: जब चेतेश्वर पुजारा से बोले मोहम्मद कैफ, 'ट्रॉफी को पप्पी दो और...', Video
AajTak
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर फॉर्म में लौट आए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए, सीरीज़ के बाद उनका और मोहम्मद कैफ का एक मज़ेदार इंटरव्यू वायरल है.
भारत ने साल 2022 की अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से मात दी. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उसके घर में मात दी तो सोशल मीडिया पर फैन्स ने जश्न मनाया. साथ ही लंबे वक्त के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाने वाले चेतेश्वर पुजारा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद जब चेतेश्वर पुजारा ने इंटरव्यू दिया, तब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनके साथ मस्ती की. मोहम्मद कैफ ने कहा कि यार पुजारा, जो प्लेयर ऑफ द सीरीज़ की ट्रॉफी मिली है उसको पप्पी दो और सोशल मीडिया पर पोस्ट करो.
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा इस इंटरव्यू को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है. यहां चेतेश्वर पुजारा से उनकी फॉर्म और शतक के बारे में पूछा गया. इस दौरान मोहम्मद कैफ ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मस्ती भी की, कैफ ने कहा कि आप लगातार रन बना रहे हैं लेकिन आप जब सेंचुरी पूरी करते हैं तो काफी सिंपल सेलिब्रेशन करते हैं.
Player of the Series @cheteshwar1 talks us through the match and how he is constantly trying to improve his batting skills 🏏 💬#BANvIND #SonySportsNetwork pic.twitter.com/d6TV130qsf
मोहम्मद कैफ ने कहा कि ज़रा बल्ला वगैरह घुमाया करो, क्योंकि उसका विजुअल टीवी पर चलता रहता है और ऐसे में लोग याद रखते हैं कि पुजारा रन बना रहा है. प्लेयर ऑफ द सीरीज की जो ट्रॉफी मिली है, उसको पप्पी दो और किस करो... फोटो सोशल मीडिया पर डालो. यह सुनते ही चेतेश्वर पुजारा हंस दिए.
हालांकि, अगर बात चेतेश्वर पुजारा की करें तो उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनका फोकस टीम के लिए काम करने का है, वह स्ट्राइक रेट पर ज़ोर नहीं देते हैं बल्कि टीम की जरूरत के हिसाब से आगे बढ़ते हैं. पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ी सबसे तेज़ टेस्ट सेंचुरी पर भी बात की और कहा कि दूसरी पारी में टीम जल्दी रन बनाना चाहती थी, ऐसे में उन्होंने उसी के लिए काम किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









