
Chaitra Navratri 2022 1st Day: चैत्र नवरात्रि का पहला दिन कल, जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि और मुहूर्त
AajTak
Chaitra Navratri 2022 1st Day Maa Shailputri: नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम रूप श्री शैलपुत्री का पूजन किया जाता है. मां के इस भव्य स्वरूप की उत्पत्ति शैल यानी पत्थर से हुई है और इसीलिए मां को शैलपुत्री नाम से जाना जाता है.मां के इस स्वरुप को वृषारूढ़ भी कहते हैं क्योंकि मां शैलपुत्री का वाहन वृष यानी बैल है.
Chaitra Navratri 2022 1st Day Maa Shailputri: चैत्र नवरात्रि का त्योहार 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री का होता है. मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में मां शैलपुत्री पहला रूप हैं. पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में पैदा होने के कारण इनका नाम 'शैलपुत्री' पड़ा. ऐसे में पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र, पूजा विधि और आरती-
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन का शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Shubh Muhurat)
घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 31 मिनट तक घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 01, 2022 को सुबह 11 बजकर 53 मिनट से शुरू प्रतिपदा तिथि समाप्त - अप्रैल 02, 2022 को सुबह 11 बजकर 58 मिनट समाप्त
मां शैलपुत्री पूजा विधि (Maa Shailputri Puja Vidhi)
- नवरात्रि के पहले दिन एक लकड़ी की पटरे पर सफेद या लाल कपड़ा बिछाकर मां शैलपुत्री की मूर्ति रखें.
- मां शैलपुत्री को सफेद रंग की चीजें काफी प्रिय हैं, ऐसे में मां को सफेद रंग की चीजें अर्पित करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










