CG: पति ने बीच सड़क पर पत्नी को फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी
News 24
पति ने बीच सड़क पर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति ने जिला अस्पताल के सामने ही पत्नी को फावड़े से काट दिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जांजगीर चांपा। पति ने बीच सड़क पर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। पति ने जिला अस्पताल के सामने ही पत्नी को फावड़े से काट दिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांजगीर थाना क्षेत्र में शनिवार को जिला अस्पताल के सामने नरेश कुमार ने पत्नी उत्तरा बाई की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। आरोपी ग्राम जर्वे का हरने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी नरेश नशे का आदी है। उसने जब हत्या की तब भी वो नशे में धुत्त था। आरोपी ने क्यों हत्या की इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। ...More Related News