Breaking: दुर्गा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 4 की मौत, गांजा लेकर भाग रहा था कार सवार
News 24
Chhattisgarh के जशपुर जिले के पत्थलगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एमपी नंबर की कार भक्तों को रौंदती हुई निकल गई। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर आ रही है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एमपी नंबर की कार भक्तों को रौंदती हुई निकल गई। इस हादसे में 4 लोगों के मौत की खबर आ रही है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। घटना स्थल में अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय लोगों को जबरदस्त आक्रोश है। हादसे के शिकार लोग दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब पत्थलगांव बाजारपारा में स्थापित माता दुर्गा का विसर्जन जुलूस निकला था। जुलूस में शामिल लोगों को कुचलते हुए 100 से 120 की स्पीड में कार सुखरापारा की ओर निकल गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है वहीं लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्थलगांव के नागरिकों ने थाना का घेराव कर दिया है। वहीं ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के निलंबन की मांग के साथ आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भीड़ इतनी आक्रोशित है कि घायलों से किसी को मिलने निहि दिया जा रहा है। कलेक्टर, एसपी और आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। भीड़ को कंट्रोल करने लाठीचार्ज की स्थिति बन गई है। पत्थलगांव के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।कार पकड़ी गई तो लोगों के उड़ गए होशकार को सुकरापारा के पास लोगों ने पकड़ लिया। कार गांजे से भरी हुई थी। ग्रामीणों पुलिस प्रशासन और व्यवस्था प...