
Asus ने भारत में लॉन्च किया अपना सस्ता लैपटॉप, कीमत 32,490 रुपये से शुरू
AajTak
इसमें लेटेस्ट 11th Generation Intel Core प्रोसेसर दिया गया है. Asus ExpertBook B1400 को ASUS Exclusive Stores और लीडिंग कमर्शियल PC चैनल्स पर उपलब्ध करवाया जाएगा.
ताइवान टेक जायंट Asus ने अपना नया लैपटॉप ExpertBook B1400 भारत में लॉन्च कर दिया है. इसमें लेटेस्ट 11th Generation Intel Core प्रोसेसर दिया गया है. Asus ExpertBook B1400 को ASUS Exclusive Stores और लीडिंग कमर्शियल PC चैनल्स पर उपलब्ध करवाया जाएगा.
इसकी कीमत 32,490 रुपये से शुरू होती है. इसमें 14-इंच full-HD IPS LED डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए कई पोर्ट्स दिए गए हैं. Asus ExpertBook B1400 के यूजर्स को Windows 10 Home या Pro चलाने का ऑप्शन दिया गया है.
इसमें Intel Core i3-111G4 के साथ Intel UHD GPU, Intel Core i5-1135G7 के साथ Intel Xe GPU या Intel Core i7-1165G7 के साथ Intel Xe GPU का ऑप्शन मिलता है. यूजर्स के पास 2GB Nvidia GeForce MX330 GPU VRAM के साथ लेने का भी ऑप्शन है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










