
Amazon-Flipkart Sale: 100 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं ये प्रोडक्ट्स, स्मार्टफोन यूजर्स के लिए हैं खास
AajTak
Amazon-Flipkart Sale: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर चल रही सेल में आप कई प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं. कई चीजें तो 100 रुपये से भी कम में मिल रही हैं. एक स्मार्टफोन यूजर के लिए ये चीजें काम की हैं. फ्लिपकार्ट सेल 30 सितंबर को खत्म हो रही है. आइए जानते हैं सेल से आप किन प्रोडक्ट्स को 100 रुपये से कम में खरीद सकते हैं.
Amazon और Flipkart पर चल रही सेल अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ चली हैं. इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर आपको कई तरह के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है. ऐमेजॉन की बात करें तो यहां से आप डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस तक मिल रहा है. फ्लिपकार्ट पर भी ऐसे ही ऑफर्स हैं.
ऐसे में अगर आप नया टीवी, स्मार्टफोन या कोई दूसार अप्लायंस खरीदना चाहते हैं, तो यहां से खरीद सकते हैं. इन सेल्स में आपको कई प्रोडक्स 100 रुपये से भी कम में मिल रहे हैं. यानी आप बेहद कम कीमत पर कई डिवाइसेस खरीद सकते हैं.
हम ऐसे ही कुछ आइटम्स की हम एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो ना सिर्फ सस्ते हैं बल्कि आपके लिए काम के भी है. आइए जानते हैं ऐमेजॉन और फ्लिपकार्ट से आप 100 रुपये से कम में क्या-क्या खरीद सकते हैं.
किसी भी स्मार्टफोन की प्रोटेक्शन के लिए ये दोनों आइटम्स जरूरी हैं. कई लोगों के लिए तो ये प्रोडक्ट्स फोन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में आप चाहें तो सस्ता मोबाइल कवर और स्क्रीन गार्ड खरीद सकते हैं. इन दोनों ही प्रोडक्ट्स को आप 100 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर ऐमेजॉन-फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं.
अगर आप फोन पर लंबे वीडियो देखना पसंद करते हैं, तो ये प्रोडक्ट आपके काफी काम का है. इस पर फोन रखकर आप काफी देर तक वीडियो को बिना किसी दिक्कत के एन्जॉय कर सकते हैं. इस डिवाइस में आप अलग-अलग एंगल पर फोन को एडजस्ट कर सकते हैं. सेल से आप इस आइटम्स को 89 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं.
किसी फोन को चार्ज के लिए सिर्फ एडॉप्ट ही नहीं बल्कि चार्जिंग केबल की जरूरत भी होती है. अगर आप नया चार्जिंग केबल खरीदना चाहते हैं, तो ऐमेजॉन पर कई ऑप्शन मिल जाएंगे. यहां से आप अलग-अलग डिजाइन वाले प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










