
Aaj ka Panchang 11 September Rishi Panchami Live: आज ऋषि पंचमी, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल व आज का पंचांग
ABP News
Aaj ka Panchang 11 September Rishi Panchami Live Update: आज 11 सितंबर को ऋषि पंचमी व्रत है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर सप्त ऋषियों की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करती है.
Aaj ka Panchang 11 September Rishi Panchami Live Update: हिंदी पंचाग के अनुसार आज 11 सितंबर 2021 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन शनिवार है. हिंदू धर्म में भादो शुक्ल की पंचमी को ऋषि पंचमी का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलायें व्रत रखकर सप्त ऋषियों की पूजा करती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा करने से सप्त ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इससे जीवन सुख शांति एवं समृद्धि से भर जाता है. आज शनिवार के दिन न्याय के देवता शनि देव की शुद्ध मन से आराधना करनी चाहिए. शनिवार का दिन शनिदेव के साथ भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है. इस लिए शनिदेव के साथ हनुमान जी की भी पूजा करना चाहिए. इससे हनुमान जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और शनि देव के आशीष से जीवन सुखमय होगा. पूजा के बाद हनुमान चालीसा का पाठ अति उत्तम होता है.More Related News













