
2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू, घटस्थापना के लिए मिलेगा बस इतना समय, जरूर करें मां दुर्गा के ये उपाय
AajTak
Chaitra Navratri 2022 Ghatasthapana Shubh Muhurat: माना जाता है कि नवरात्रि में माता की पूजा-अर्चना करने से देवी दुर्गा की खास कृपा होती है. सालभर में कुल 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व काफी ज्यादा होता है.
नवरात्रि का त्योहार शुरू होने में बस एक दिन बाकी है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) 2 अप्रैल 2022 को शुरू होगी और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है और अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है. नवरात्रि में घटस्थापना का काफी महत्व होता है. तो आइए जानते हैं कितने घंटे तक रहेगा घटस्थापना का मुहूर्त और जानें मां दुर्गा के उपाय-
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Chaitra Navratri 2022 Ghatasthapana Shubh Muhurat)
बता दें कि नवरात्रि में घटस्थापना का खास महत्व होता है. इसे कलश स्थापना के नाम से भी जाना जाता है. कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है. देवी दुर्गा की पूजा से पहले कलश की पूजा की जाती है. पूजा स्थल पर कलश की स्थापना करने से पहले उस जगह को गंगाजल से साफ किया जाता है. फिर सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाता है. कलश स्थापना के बाद, गणेश जी और मां दुर्गा की आरती करते है जिसके बाद नौ दिनों का व्रत शुरू हो जाता है. ऐसे में घटस्थापना 2 अप्रैल 2022 को शनिवार के दिन होगी. घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. यानी आपको लगभग 2 घंटे का ही समय मिलेगा.
चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा के उपाय (Chaitra Navratri Maa Durga Upay)
टैरो कार्ड रीडर सुनिधि मेहरा नारंग के मुताबिक, अगर आपकी जिंदगी में कोई दिक्कत और परेशानी चल रही हैं तो चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ उपायों को अपनाकर आप इन सभी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मां दुर्गा के ये उपाय-
- अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में कोई दिक्कत चल रही हैं आपके बीच काफी अनबन रहती है या तलाक तक बात चली गई है तो आपको नवरात्रि के इन 9 दिनों में रोज एक पान का पत्ता लेना है और उसमें एक केसर रखना है. आपके इसे रोज मां दुर्गा को अर्पित करना है. अर्पित करते समय मन में ये विचार रखें कि माता रानी आपके सभी कष्टों को दूर कर देंगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










