
165 साल पुरानी सुरंग में घुसा शख्स, फिर अंदर ही फंसा! VIDEO देख लोगों के छूटे पसीने
AajTak
वीडियो के शुरुआत में एक खोजकर्ता चट्टानों और रेत से भरी एक छोटी सुरंग में उतरता हुआ दिखाई देता है. वो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. ये सुरंग काफी संकरी दिखती है. वो इतनी छोटी है कि शख्स को देख कई बार लगता है कि वो अंदर ही फंस जाएगा.
एडवेंचर के नाम पर लोग कुछ भी खतरनाक करने से पीछे नहीं हटते. कुछ ऐसा ही इस शख्स ने किया. इसका वीडियो जब सामने आया, तो उसे देख लोगों के पसीने छूट गए. इसमें एक शख्स को संकीर्ण सुरंग के भीतर जाते हुए देखा जा सकता है. अंदर जगह इतनी कम होती है कि ऐसा लगता है, मानो शख्स अंदर ही फंस गया हो. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर undergroundbirmingham नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 66 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है.
वीडियो के शुरुआत में एक खोजकर्ता चट्टानों और रेत से भरी एक छोटी सुरंग में उतरता हुआ दिखाई देता है. वो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है. ये सुरंग काफी संकरी दिखती है. वो इतनी छोटी है कि शख्स को देख कई बार लगता है कि वो अंदर ही फंस जाएगा. उसका शरीर उसमें फंसा हुआ नजर भी आता है. इतनी कम जगह होने के बावजूद भी शख्स आगे बढ़ने का फैसला लेता है. वो अपनी जान को खतरे में डालकर लगातार आगे बढ़ता है. वो इसके लिए आगे की तरफ फिसलने की कोशिश करता है. फिर उसे बाहर निकलने में सफलता भी मिलती है.
हेडलैम्प का इस्तेमाल करते हुए ये शख्स सुरंग के अंदरूनी हिस्से को दिखाता है, जिसमें पक्की कंक्रीट और एक ईंट की दीवार शामिल है. वो इसे एक 'बहुत, बहुत पुरानी' कोयला खदान बताता है. वो कहता है कि ये करीब 165 साल पुरानी है. इसे 1860 के दशक में बनाया गया था. वो लोगों को वीडियो के जरिए इसके अंदर की गहराई भी दिखाता है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि सतह के नीचे सुरंगों का संभावित विशाल नेटवर्क हो सकता है. कई मौकों पर कुछ लोगों को लगता है कि वो गुफा के भीतर ही फंस गया है.
किसी भी सुरंग या गुफा में जाना खतरे से खाली नहीं होता. ये संरचनाएं ऊंची नीची हो सकती हैं. गुफाओं के ढहने, जहरीली गैस के भंडार और बाढ़ का खतरा हो सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे नहीं पता कि तुम लोग ऐसा कैसे करते हो. मुझे तो देखकर ही बेचैनी होती है.' वहीं एक अन्य यूजर लिखता है, 'इसे देखते ही मेरी सांस फूल रही है. उन लोगों को बधाई जिनके पास मनोवैज्ञानिक नियंत्रण और शांति है. मैं अंदर जाने से पहले ही अधिक जगह बनाने के लिए खुदाई कर चुका होता.'
(Disclaimer: ये खबर सोशल मीडिया यूजर के दावे पर बनाई गई है. aajtak.in इनके दावे की पुष्टि नहीं करता है.)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










