
सौतेले भाई से हुई थी शादी, अब इस PAK एक्ट्रेस की जिंदगी पर बन रहा टीवी शो
AajTak
जवेरिया अब्बासी ने एक मॉर्निंग शो में अपने एक्स-हसबेंड शमून अब्बासी से अपने रिश्ते का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनका एक्स-हसबेंड शमून अब्बासी उनके सौतेले भाई थे.
भाई-बहन का रिश्ता हर धर्म और हर देश में सबसे नायाब रिश्ता समझा जाता है. लेकिन अगर यही रिश्ता गलती से पति-पत्नी के तौर पर सामने आए तो मसला जरा सोचेने वाली होगी. ऐसे ही एक मामले का खुलासा पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी ने किया है. जवेरिया अब्बासी ने एक मॉर्निंग शो में अपने एक्स-हसबेंड शमून अब्बासी से अपने रिश्ते का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनका एक्स-हसबेंड शमून अब्बासी उनके सौतेले भाई थे. जवेरिया ने शो में पाकिस्तानी सीरियल हम तुम के बारे में बात करते हुए कहा कि इस टीवी ड्रामा की तरह ही उनकी रियल लाइफ भी किसी ड्रामा से कम नहीं रही. दरअसल, जवेरिया की मां ने शमून यानी जवेरिया के एक्स-हसबेंड के पिता से शादी की थी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












