
श्रीलंका के समुद्री तट पर क्यों मर रहे कछुए, डॉल्फिन और व्हेल?
AajTak
श्रीलंका के समुद्री तट पर 200 से ज्यादा समुद्री जीव मृत पाए गए हैं. मई में कोलंबो तट पर केमिकल्स लदी एक जहाज आग लगने के बाद डूब गई थी. इससे आसपास का समुद्र का पानी प्रदूषित हो चुका और इसके चलते दुर्लभ समुद्री जीवों की शामत आ गई है.
श्रीलंका के समुद्री तट पर 200 से ज्यादा समुद्री जीव मृत पाए गए हैं. मई में कोलंबो तट पर केमिकल्स लदी एक जहाज आग लगने के बाद डूब गई थी. इससे आसपास का समुद्र का पानी प्रदूषित हो चुका और इसके चलते दुर्लभ समुद्री जीवों की शामत आ गई है. फिलहाल, श्रीलंका की एक अदालत में मामले में संज्ञान लिया है. (फोटो-रॉयटर्स) एक समाचार एजेंसी के मुताबिक अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने कंटेनर जहाज डूबने से जलीय जीवन को हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी है. अटॉर्नी जनरल ने मजिस्ट्रेट कोर्ट में बताया कि केमिकल रिसाव के चलते कम से कम 176 कछुए, 20 डॉल्फ़िन और चार व्हेल मारे गए. कोर्ट ने श्रीलंका सरकार से डिटेल्स मांगी है. (फोटो-रॉयटर्स)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











