शिमला में बहन ज्योतिका संग क्वारनटीन रुबीना दिलैक, फोटोज शेयर कर लिखा ये
AajTak
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. फिलहाल वे अपने घर हिमाचल प्रदेश में क्वारनटीन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रुबीना ने अब कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे अपनी बहन के साथ नजर आ रही हैं.
रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. फिलहाल वे अपने घर हिमाचल प्रदेश में क्वारनटीन हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रुबीना ने अब कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है. वे इस समय अपनी बहन ज्योतिका के साथ क्वारनटीन हैं. रुबीना सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हर जानकारी फैंस को शेयर कर रही हैं और अपनी सेहत के बारे में अपडेट देती रहती हैं. रुबीना ने शेयर की तस्वीरें रुबीना ने ये फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें रुबीना और उनकी बहन ज्योतिका काफी खुश दिखाई दे रही हैं. दोनों को कैमरे की ओर पोज देते हुए देखा जा सकता है. रुबीना की ये पिक्चर काफी खूबसूरत है, जहां दोनों बहनें बिस्तर पर नजर आ रही हैं और सामने आसमान का सुंदर नजारा देखने को मिल रहा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












