
शादी के बाद काम पर लौटे Vicky Kaushal, फोटो देख यूजर्स ने पूछा- भाई कटरीना किधर है?
AajTak
विक्की ने अपनी एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस फोटो में वह अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं. विक्की ने ब्लैक हुडी पहनी है. साथ ही ब्लैक चश्मा और ब्लैक कैप लगाई हुई है. विक्की कौशल की इस फोटो पर कमेंट्स की मानों बाढ़ आ गई है. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स विक्की से सवालों पर सवाल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''भाई कटरीना किधर है?''
राजस्थान में रॉयल वेडिंग करने के बाद विक्की कौशल ने काम पर वापसी कर ली है. विक्की ने 9 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ संग सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल में ब्याह रचाया था. इसके बाद दोनों हनीमून के लिए निकले. कुछ दिन पहले ही विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने मुंबई में वापसी की है. अब विक्की कौशल ने काम भी करना शुरू कर दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












