वेटरन सिंगर संध्या मुखर्जी का 'पद्मश्री' लेने से इनकार, बोलीं- 'ये मेरे लिए अपमान की बात'
News 24
90 साल की वेटरन सिंगर संध्या मुखर्जी ने केंद्र सरकार की तरफ से 'पद्मश्री' पेशकश को ठुकरा दिया है।
मुंबई। मशहूर वेटरन सिंगर संध्या मुखर्जी (Sandhya Mukherjee) उर्फ संध्या मुखोपाध्याय ने पद्मश्री (Padma Shri) अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया है। हाल ही में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने उन्हें उनकी सहमति के लिए फोन किया था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से साफ मना कर दिया। इस बात की पुष्टि संध्या मुखर्जी की बेटी सौमी सेनगुप्ता ने की है।सौमी सेनगुप्ता ने बताया है कि दिल्ली से आए अधिकारी से फोन पर बात करते हुए मां ने गणतंत्र दिवस सम्मान सूची में पद्मश्री के लिए नामित होने से साफ इनकार कर दिया। सौमी ने कहा,'लगभग आठ दशकों से ज्यादा के सिंगिंग करियर में 90 साल की मां संध्या को पद्मश्री के लिए चुना जाना अपमानजनक है।'सेनगुप्ता ने आगे कहा,'जूनियर कलाकार के लिए पद्मश्री योग्य सम्मान है, ना कि 'गीताश्री' संध्या मुखोपाध्याय के लिए। उनका परिवार और उनके गीतों के सभी प्रेमी भी यही महसूस करते हैं।' बताते चलें कि, संध्या की सिंगिंग के चाहने वालों ने इसका पूरा समर्थन किया है।संध्या मुखर्जी की बात करें तो वो, अनिल विश्वास, मदन मोहन, एस डी बर्मन, रोशन और सलिल चौधरी सहित तमाम म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। वेटरन सिंगर को 'बंग बिभूषण' समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। यही वजह है कि उन्होंने पद्मश्री को अपने लिए श्रेष्ठ पुरस्कार ना मानते...