'ले ला पुदीना' के बाद पवन सिंह का एक और धमाका, 'पी लि पुदीना' ने रिलीज के साथ ही उड़ाया गर्दा
News 24
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने पिछले दिनों एक भोजपुरी गाना 'ले ला पुदीना' रिलीज किया था। जो जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसी कड़ी में अब उन्होंने पुदीने के ऊपर एक सावन गीत भी रिलीज कर दिया है। जो बाकि गानों की ही तरह तहलका मचा रहा है। इस गाने का नाम 'पी लि पुदीना' है।
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने पिछले दिनों एक भोजपुरी गाना 'ले ला पुदीना' रिलीज किया था। जो जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इसी कड़ी में अब उन्होंने पुदीने के ऊपर एक सावन गीत भी रिलीज कर दिया है। जो बाकि गानों की ही तरह तहलका मचा रहा है। इस गाने का नाम 'पी लि पुदीना' है। जिसे आज ही रिलीज किया गया है, और फैंस की ओर से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में मुख्य भूमिका में पवन सिंह ही और उनके साथ भोजुरी एक्ट्रेस श्रृष्टि पाठक भी नजर आ रही हैं। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जिसका म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह ने, और इस गाने के बोल लिखे हैं रौशन सिंह विश्वास ने। 'पी लि पुदीना' गाने को आज ही वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसे अबतक 7 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं। ...More Related News