
युवक ने पूछा Girlfriend से मिलना है, Metro चालू है? जवाब मिला, ‘मेट्रो चालू है दोस्त, जा जी ले अपनी जिंदगी’
Zee News
यात्री के सवाल के जवाब में दिल्ली मेट्रो ने ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ फिल्म का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें अमरीश पुरी नजर आ रहे हैं. यह फिल्म के आखिरी का सीन है, जब रेलवे स्टेशन पर पहुंचे अमरीश पुरी काजोल का हाथ छोड़कर उनसे कहते हैं, ‘सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी’.
नई दिल्ली: एक यात्री (Passenger) के सवाल पर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, यात्री ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से मिलने का हवाला देते हुए पूछा था कि क्या मेट्रो चालू है? इसका दिल्ली मेट्रो ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) स्टाइल में जवाब दिया. जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से मेट्रो का संचालन कुछ समय तक बंद रहा था, लेकिन अब मेट्रो के पहिये फिर से दौड़ने लगे हैं. क्या Weekend पे मेट्रो चालू रहेगी या बंद ?? कृपया ज़रूर बताये GF से मिलना है, नही मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा । धन्यवाद मेट्रो चालू है मेरे दोस्त I जा जी ले अपनी ज़िन्दगी I एक पैसेंजर ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को ट्विटर पर टैग करते हुए Metro के बारे में जानकारी मांगी थी. उसने लिखा था, ‘Weekend पर मेट्रो चालू रहेगी या बंद? कृपया जरूर बताएं GF से मिलना है, नही मिला तो Break-up पक्का हो जाएगा’. इस सवाल का DMRC ने मजेदार जवाब दिया. DMRC के ट्विटर हैंडल से जवाब में कहा गया, ‘मेट्रो चालू है मेरे दोस्त, जा जी ले अपनी जिंदगी’. फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का डायलॉग ‘सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी’ काफी फेमस हुआ था. — Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें(@OfficialDMRC)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










