
मिल्खा सिंह को पर्दे के 'मिल्खा' का आखिरी सलाम, कहा- आप हमेशा जिंदा रहेंगे
AajTak
फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'सबसे प्यारे मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अब भी यह मानने को तैयार नहीं है कि अब आप इस दुनिया में नहीं रहे. शायद यह वह जिद्दी हिस्सा है जो मैंने आपसे लिया है...वह हिस्सा जो एक बार किसी चीज को ठान लेता है तो उसे बिना पूरा किए हार नहीं मानता. और सच तो ये है कि आप हमेशा जिंदा रहेंगे.'
भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन हो गया है. 91 वर्षीय मिल्खा सिंह ने चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. उनके जाने से केवल खेल जगत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने भी दुख जाहिर किया है. मिल्खा सिंह की जिंदगी, संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को पर्दे पर उतारने वाले एक्टर फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा- 'सबसे प्यारे मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अब भी यह मानने को तैयार नहीं है कि अब आप इस दुनिया में नहीं रहे. शायद यह वह जिद्दी हिस्सा है जो मैंने आपसे लिया है...वह हिस्सा जो एक बार किसी चीज को ठान लेता है तो उसे बिना पूरा किए हार नहीं मानता. और सच तो ये है कि आप हमेशा जिंदा रहेंगे. क्योंकि आप बड़े दिलवाले इंसान से कहीं ज्यादा प्यार देने वाले और जमीन से जुड़े इंसान थे.'
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












