
भोपाल: स्कूल बस में 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी पर एक्शन, प्रशासन ने 24 घंटे में ढहाया घर
AajTak
भोपाल में 3 साल की मासूम से रेप करने वाले आरोपी स्कूल बस ड्राइवर के घर को राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम ने गिरा दिया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर के द्वारा शाहपुरा क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी के पास टंकी के सामने गार्डन की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 3 साल की बच्ची से रेप करने वाले निजी स्कूल के बस ड्राइवर के घर पर हथौड़ा चलाकर उसे गिरा दिया गया है. राजस्व विभाग, पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ड्राइवर के द्वारा शाहपुरा क्षेत्र में वसंत कुंज कॉलोनी के पास टंकी के सामने गार्डन की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मकान बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था. बच्ची से रेप के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई के साथ ही जिला प्रशासन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. मकान तोड़ने से पहले ड्राइवर के परिवार से मकान को खाली करवाया गया. फिर उसके बाद कार्रवाई की गई.
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने एसडीएम और डीईओ को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूल बसों (जिनमें बच्चियां आती-जाती हैं) में महिला स्टाफ जरूरी है और इसके साथ ही रिकार्डिंग कैमरे भी अनिवार्य हैं. इसके लिए लगातार सभी बसों की जांच की जाए. अलग-अलग उड़न दस्ते बनाए जाएं और बसों की समय-समय पर जांच भी होती रहे.
कलेक्टर का निर्देश है कि बच्चों को सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की है. इसमें लापरवाही होने पर प्रबंधन को भी जिम्मेदार बनाया जाएगा और उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
क्या है पूरा मामला? भोपाल के प्रतिष्ठित निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल की बस के ड्राइवर ने रेप किया. बच्ची परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल से जब बच्ची घर आई तो कपड़े बदलते समय बच्ची की मां ने उसके प्राइवेट पार्ट पर निशान देखे, जिसके बाद वह हैरान रह गई. मम्मी ने जब बच्ची से पूछा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल बस ड्राइवर बैड टच करते हैं.
इसके बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पोक्सो और धारा 376 के तहत केस दर्ज कर स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही वहीं बस में मौजूद महिला हेल्पर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



