भारत भाग्य विधाता: अनुराधा प्रसाद के साथ देखिए आज रात 8.56 बजे 'जनता, जम्हूरियत और जस्टिस', सिर्फ News 24 पर
News 24
सुप्रीम कोर्ट कैसे बन जाता है आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत? देखिए अनुराधा प्रसाद के साथ स्पेशल शो -जनता, जम्हूरियत और जस्टिस
नई दिल्ली: अगर आपको कोई परेशान करता है, धमकी देता है या आपके हक को दबाने की कोशिश करता है तो आपके जेहन में सबसे पहले क्या आता है? इंसाफ की आस कहां से दिखती है? आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब होगा अदालत। भारत अगर मजबूती से खड़ा है- तो इसकी एक बड़ी वजह देश की अदालतों में लोगों का भरोसा है...लोकतंत्र अगर पिछले 75 वर्षों में दिनों-दिन मजबूत हुआ है तो इसमें स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका की भी अहम भूमिका रही है। अदालत के दरवाजे हमेशा अदना-आला दोनों के लिए बराबर खुले रहे हैं। इंसाफ संविधान के मुताबिक होता है, जहां कानून की नज़रों में सब बराबर हैं। देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट का ध्येय वाक्य है- यतो धर्मस्ततो जय: यानी जहां धर्म है, वहां जीत है। ऐसे में समझने की जरूरत है कि तमाम चुनौतियों के बाद भी सुप्रीम कोर्ट किस तरह संविधान का Custodian यानी संरक्षक बना हुआ है? कैसे अदालतों ने अपने फैसलों के जरिए लोगों का भरोसा जीता है? ये हमारी न्यायपालिका की खूबसूरती है कि अयोध्या जैसे पेचीदा मसले को सुलझा देती है...तो समय-समय पर सरकारों को भी आइना दिखाने में भी देर नहीं लगाती है। ये हमारी न्यायपालिका का मूल चरित्र है, जिसमें जज की कुर्सी पर बैठने वाले शख्स के भीतर संविधान की रूह समा जाती है ... पिछले 75 वर्षों से न्यायपालिका हिंदुस्तान की तस्वीर और तकदीर ...