
बेस्ट फ्रेंड से सहानुभूति दिखाना महिला को पड़ा भारी, पति के साथ की ऐसी हरकत कि टूटी दोस्ती
AajTak
एक अच्छा दोस्त और प्यार करन वाला पार्टनर इंसा को काफी मुश्किलों से मिलता है. लेकिन हाल ही में एक मामला ऐसा आया है जहां एक महिला की बेस्ट फ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिससे अब महिला को अपनी बेस्ट फ्रेंड पर काफी गुस्सा आ रहा है.
किसी भी इंसान के लिए दोस्ती काफी मायने रखती है. दोस्त ही वह इंसान होता है जिससे आप अपने मन की सभी बातें कह सकते हैं. दोस्त आपकी किसी भी बात पर आपको जज नहीं करता है. लेकिन क्या हो अगर आपका कोई बेस्ट फ्रेंड आपके प्यार पर नजर डालने लगे तो. एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. महिला की बेस्ट फ्रेंड ने कुछ ऐसा किया जिससे वह काफी हैरान और परेशान है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला. आखिर क्यों महिला की बेस्ट फ्रेंड ने ये हरकत की.
ये है पूरा मामला
महिला ने बताया कि मेरी और ब्रेस्ट फ्रेंड की उम्र 31 साल है और हम यूनिवर्सिटी के टाइम से ही साथ हैं. अब हम एक ही फर्म में भी साथ काम करते हैं. महिला ने बताया पिछला महीना मेरी बेस्ट फ्रेंड के लिए काफी मुश्किल भरा था.
महिला ने बताया पिछले महीने ही मेरी बेस्ट फ्रेंड को पता चला कि उसका पति उसे किसी और महिला के लिए धोखा दे रहा है और अब वह मेरी बेस्ट फ्रेंड से तलाक चाहता है. इस बात से मेरी बेस्ट फ्रेंड काफी ज्यादा परेशान थी और उसकी परेशानी को कम करने के लिए मैंने उसे ऑफिस पार्टी के लिए आमंत्रित किया. मैंने सोचा कि ऐसा करने से शायद उसका मूड ठीक हो जाएगा.
पार्टी के दौरान वह मेरे पति के साथ डांस कर रही थी और काफी खुश नजर आ रही थी. लेकिन थोड़ी देर बाद मैंने देखा कि वह मेरे पति को किस करने लगी. मेरे पति ने उसे धक्का देकर दूर कर दिया. लेकिन अब मेरे दिमाग से वो सीन हट ही नहीं रहा है. अपनी इस हरकत पर मेरी बेस्ट फ्रेंड ने मुझसे माफी भी मांगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उसे कभी माफ कर पाऊंगी. महिला ने कहा, मैं अपनी 13 साल की दोस्ती को खत्म नहीं करना चाहती, लेकिन बेस्ट फ्रेंड की इस हरकत से मुझे काफी गुस्सा आ रहा था.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










