बुरे फंसे रैपर हनी सिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस
News 24
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गायक को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और एक्टर हनी सिंह (हिरदेश सिंह) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गायक को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा है।हनी सिंह के खिलाफ ये याचिका दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने मंगलवार को पेश किया गया। अदालत ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर 28 अगस्त से पहले जवाब फाइल करने को कहा है। नोटिस में दोनों की ज्वाइट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड नहीं करने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि शालिनी ने हनी सिंह पर यौन हिंसा, घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाए हैं। शालिनी और हनी सिंह ने वर्ष 2011 में शादी की थी। शादी से पहले दोनों लंबे समय से दोस्त थे। ...More Related News