
बांग्लादेशः दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाला गिरफ्तार, परिजन बोले- वो मानसिक रूप से बीमार
AajTak
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले इकबाल हुसैन को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, इकबाल ने जानबूझकर कुरान रखी थी, जिससे हिंसा भड़क गई. वहीं, इकबाल के परिजनों का कहना है कि वो मानसिक रूप से बीमार है.
बांग्लादेश के कोमिल्ला में दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले संदिग्ध को गुरुवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. संदिग्ध आरोपी का नाम इकबाल हुसैन है और सीसीटीवी फुटेज में उसे पूजा पंडाल में कुरान रखते देखा गया था. कोमिल्ला के एसपी फारूक अहमद ने बताया कि कोक्स बाजार में दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले इकबाल को गुरुवार रात 10 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











