
फ्रेंड्स फेम इस एक्टर को चौथे स्टेज का कैंसर, बताया कैसे पैनडेमिक में बिगड़े हालात
AajTak
जेम्स ने सोमवार को शो में कहा- 'मुझे माफ कर दें कि मैं यहां आपको फ्रेंड्स मूवी आ रही है इसकी अनाउंसमेंट करने नहीं आया. दरअसल, आज मैं यहां ये बताने आया हूं कि सितंबर 2018 में मुझमें एडवांस प्रोस्टेट कैंसर का पता लगा था.'
पॉपुलर अमेरिकन टीवी सीरीज फ्रेंड्स के एक्टर जेम्स माइकल टाइलर को चौथे स्टेज का प्रोस्टेट कैंसर है. जेम्स माइकल टाइलर फ्रेंड्स में गंथर के कैरेक्टर में थे. जेम्स ने सोमवार को एक शो में पहली बार कैंसर होने का खुलासा किया. 59 वर्षीय जेम्स कैंसर का इलाज करवा रहे हैं, लेकिन इस प्रक्रिया में वे अब काफी कमजोर हो चुके हैं. जेम्स ने सोमवार को शो में कहा- 'मुझे माफ कर दें कि मैं यहां आपको फ्रेंड्स मूवी आ रही है इसकी अनाउंसमेंट करने नहीं आया. दरअसल, आज मैं यहां ये बताने आया हूं कि सितंबर 2018 में मुझमें एडवांस प्रोस्टेट कैंसर का पता लगा था.' पिछले महीने जेम्स अपनी खराब सेहत की वजह से फ्रेंड्स रियूनियन में वर्चुअली जुड़ पाए थे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












