
पोलैंड में किसकी मिसाइल गिरी? बाइडेन-जेलेंस्की और पोलैंड के राष्ट्रपति के बयान में विरोधाभास, रूस को लेकर गहराया सस्पेंस
AajTak
पोलैंड में गिरी मिसाइल को लेकर सबके अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. पोलैंड, अमेरिका और नाटो का कहना है कि इस बात की संभावना नहीं है कि ये मिसाइल रूस की ओर से आई हो. वहीं, यूक्रेन का कहना है कि ये मिसाइल जानबूझकर रूस की ओर से दागी गई है.
पोलैंड पर मिसाइल किसने गिराई? रूस ने या यूक्रेन ने? ये गलती से चली या फिर जानबूझकर? सबके अलग-अलग दावे हैं.
रूस कह रहा है कि जो मिसाइल गिरी, वो यूक्रेनी वायुसेना ने चलाई थी. यूक्रेन का कहना है कि पोलैंड पर रूस ने मिसाइल गिराई. वहीं, पोलैंड का कहना है कि हो सकता है कि मिसाइल गलती से चली हो. अमेरिका का भी कहना है कि हो सकता है कि जो मिसाइल गिरी है, वो रूस से न आई हो.
दरअसल, पोलैंड ने बुधवार को दावा किया था कि रूस की बनी एक मिसाइल उनकी सीमा के 6 किलोमीटर के अंदर आकर गिरी है. इस मिसाइल हमले में दो लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.
इस मिसाइल हमले के बाद तनाव बढ़ गया था. क्योंकि पोलैंड सैन्य संगठन NATO का सदस्य है. माना जा रहा था कि ये मिसाइल रूस ने गिराई है. लेकिन अब अमेरिका, यूक्रेन, पोलैंड और नाटो के अलग-अलग बयानों से सस्पेंस बढ़ गया है कि आखिर ये मिसाइल गिराई किसने?
पोलैंड ने क्या कहा?
पोलैंड और नाटो ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि जो मिसाइल गिरी है, वो हो सकता है कि यूक्रेन के एयर डिफेंस से भटकी हुई मिसाइल हो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











