पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, सेहत में लगातार हो रहा सुधार
News 24
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। दिल्ली के AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। दिल्ली के AIIMS में उनका इलाज चल रहा है। मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।एम्स सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी सेहत स्थिर है और बुखार अब नहीं के बराबर है। वह पहले से ज्यादा रिस्पांस कर रहे हैं और यह उनकी सेहत में सुधार के संकेत हैं। 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह को बुधवार शाम सवा 6 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि उन्हें पिछले दो दिनों से बुखार है। बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उनका इलाज कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नायक की देखरेख में हो रहा है। इससे पहले मनमोहन सिंह अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित हो गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उन्हें हल्के लक्षण थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं डॉ मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''इससे पहले आज, केंद्रीय स्वास्थ्य ...