
पुणे के जिस बार में ड्रग्स लेते युवाओं का वीडियो हुआ वायरल, उस पर चला नगर निगम का हथोड़ा, VIDEO
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. नगर निगम ने इस कड़ी में मंगलवार को ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़े बार के अंदर एक अनधिकृत ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जबकि पुलिस ने इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
महाराष्ट्र का पुणे शहर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पहले एक बार द्वारा नाबालिग को शराब परोसने का मामला सामने आया. वहीं अब बार के अंदर ड्रग्स इस्तेमाल किए जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है. पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. इतना ही नहीं, पुणे नगर निगम ने भी इस बार के खिलाफ कार्रवाई की है.
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था. नगर निगम ने इस कड़ी में मंगलवार को ड्रग्स के इस्तेमाल से जुड़े बार के अंदर एक अनधिकृत ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जबकि पुलिस ने इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
पुणे नगर निगम (पीएमसी) की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, शहर में पब, रेस्तरां और रेस्त्रां सहित 20 से अधिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत फर्ग्यूसन कॉलेज रोड पर लिक्विड लीजर लाउंज (एल 3) बार के अंदर 125 वर्ग मीटर के अनधिकृत ढांचे को गिरा दिया गया. यह कार्रवाई तब की गई जब यह पता चला कि एल 3 के अंदर मानदंडों का उल्लंघन करते हुए कुछ आंतरिक बदलाव किए गए थे.
यहां देखें बार पर हथोड़ा एक्शन का वीडियो-
बता दें कि ये पब तब चर्चा में आया जब एक वायरल वीडियो में युवाओं को यहां ड्रग्स जैसे पदार्थ के साथ देखा गया. पुलिस के मुताबिक, एल 3 रविवार को सुबह 5 बजे तक चल रहा था और शराब की बिक्री अनुमेय समय सीमा से परे हो रही थी. पुणे में पब को 1.30 बजे तक खुले रहने की अनुमति है. संबंधित घटनाक्रम में, पुलिस ने मंगलवार को एल3 के मालिकों संतोष कामथे और रवि माहेश्वरी के खिलाफ महाराष्ट्र क्षेत्रीय एवं नगर नियोजन (एमआरटीपी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें कथित तौर पर सुविधा के अंदर अनधिकृत संरचना का निर्माण करने का आरोप लगाया गया है.
पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने कहा कि पीएमसी के भवन विभाग के अधिकारियों ने एल3 का दौरा किया और पाया कि पहली मंजिल पर एक बार काउंटर बनाया गया था, जो एक अनधिकृत संरचना थी. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "पीएमसी अधिकारियों ने अनधिकृत संरचना को ढहा दिया. साथ ही, पब मालिकों के खिलाफ एमआरटीपी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया."

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



