
पाकिस्तान: अंधेरे में जा रही थी बुर्का पहने महिला, पीछे से आकर शख्स ने की शर्मनाक हरकत, देखें Video
AajTak
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रात में सड़क पर अकेली जा रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक महिला रात में सड़क पर अकेली जा रही है की तभी एक शख्स पीछे से आकर महिला को दबोच लेता है. आरोपी शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.
पाकिस्तान में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसा ही एक मामला इस्लामाबाद से सामने आया है. बुर्का पहने एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.
घटना इस्लामाबाद के 1-10 सेक्टर में हुई. इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक महिला रात में सड़क पर अकेली जा रही है कि तभी एक शख्स पीछे से आकर महिला को दबोच लेता है.
जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह तस्वीर सभी मर्दों के लिए एक चुनौती है. हमारी मांओं, बहनों और बेटियों के लिए हमें इस शख्स को ढूंढना होगा और एक मिसाल पेश करनी होगी वरना यही घटना कल आपके घर के सामने होगी.
इस मामले के तूल पकड़ने पर इस्लामाबाद पुलिस ने फौरन हरकत में आई. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वे मामले में कार्रवाई कर रहे हैं.
इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा, इस मामले पर पुलिस की टीम काम कर रही है. संबंधित एसएचओ संपर्क में हैं, कार्रवाई की जा ही है.
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के मेट्रो स्टेशन के बाहर एक तुर्की महिला के उत्पीड़न और उस पर हमले का वीडियो सामने आया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











