
'पहले बमबारी रोके रूस, फिर बातचीत करेंगे', यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelenskiy की दो टूक
AajTak
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब चरम पर पहुंच चुकी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelenskiy ने कहा है कि रूस से बातचीत तभी संभव है, जब उसकी तरफ से बमबारी को रोका जाए.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग अब सातवें दिन में जा चुकी है. स्थिति जमीन पर अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. राजधानी कीव पर तो रूस ने बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. मिसाइलों के जरिए कई इमारतों को खंडहर में तब्दील कर दिया गया है. अब बिगड़ती स्थिति के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukraine President Zelenskiy) ने रूस के सामने दो टूक शर्त रख दी है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











