
पर्दे पर मिल्खा सिंह का कोच बना था ये एक्टर, बताया कैसी थी एथलीट संग पहली मुलाकात
AajTak
आजतक से बात करते हुए पवन मल्होत्रा ने ना सिर्फ मिल्खा सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी बल्कि उन्होंने मिल्खा सिंह से अपनी पहली मुलाकात की यादें भी हमसे शेयर की. पवन मल्होत्रा कहते हैं कि ‘मिल्खा सिंह जी हर खिलाड़ी के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत थे. अब तो फिल्म को पूरी दुनिया देख चुकी है कि कैसे वो जमीन से उठकर सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचे थे. मुझे इस बात का संतोष है कि मिल्खा जी ने जिंदगी की एक लम्बी पारी खेली और अंत तक वो जॉगिंग करते रहे और खुद को फिट रखते थे.’
फ्लाइंग सिख के नाम से दुनियाभर में मशहूर धावक मिल्खा सिंह का 18 जून को निधन हो गया. मिल्खा सिंह 91 साल के थे. देश-विदेश में भारत का नाम ऊंचा करने वाले मिल्खा सिंह की जिंदगी हर देशवासी को एक प्रेरणा देती है. मिल्खा सिंह की महान शख्सियत को देखते हुए साल 2013 में उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी रिलीज हुई थी जिसका नाम था ‘भाग मिल्खा भाग’. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था जबकि उनके गुरु का किरदार एक्टर पवन मल्होत्रा ने निभाया था. प्रेरणा का स्त्रोत थे मिल्खा सिंह
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












