
दुर्लभ प्रजाति की आम की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा गार्ड और नौ कुत्ते तैनात किये गये
Zee News
मुझे एक व्यापारी ने आम के एक फल का भाव 21,000 रुपये देने की पेशकश जरुर की थी.' परिहार ने कहा कि वर्तमान में इन 50 दुर्लभ पेड़ों पर...
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बागवान ने लगभग 21 हजार रुपये प्रति फल की कीमत देने वाले दुर्लभ किस्म के आमों के पेड़ों की सुरक्षा के लिए तीन सुरक्षा गार्ड और नौ कुत्तों को तैनात किया है. जबलपुर से चरगवां रोड पर संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि उनके 12 एकड़ के फार्म हाउस में 14 प्रजाति के लगभग 1100 आम के पेड़ हैं. इसमें दुर्लभ प्रजाति के लगभग 50 पेड़ हैं. उन्होंने बताया, ‘दुर्लभ प्रजाति का आम जापानी प्रजाति के 'टाइयो नो टमैगो' की तरह है. मीडिया तथा गूगल के अनुसार जापानी आम 2,70,000 रुपए में बिका है. मैं यह दावा नहीं करता की यहां लगा दुर्लभ प्रजाति का आम जापानी आम है लेकिन मुझे एक व्यापारी ने आम के एक फल का भाव 21,000 रुपये देने की पेशकश जरुर की थी.' परिहार ने कहा कि वर्तमान में इन 50 दुर्लभ पेड़ों पर केवल तीन से चार फल हैं तथा इन पेड़ों एवं फलों को सुरक्षित करने के लिए हमने तीन गार्ड और छह जर्मन शेफर्ड सहित नौ कुत्ते तैनात किए हैं. उनके अनुसार आमों को चुराने की कोशिश के बाद खेत में सुरक्षा बढ़ा दी है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










