दुर्ग में 22 दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा, एक धमकी की वजह से गई थी युवकी की जान
News 24
दुर्ग पुलिस ने 22 दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा किया है। 8 नवंबर को बाफना टोल प्लाजा के पास ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस को एक लाश मिली थी। मृतक का नाम आकाश साहू था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यशवंत साहू, भिलाई। दुर्ग पुलिस ने 22 दिन पहले हुए हत्याकांड का खुलासा किया है। 8 नवंबर को बाफना टोल प्लाजा के पास ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस को एक लाश मिली थी। मृतक का नाम आकाश साहू था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शराब पिलाने के बहाने ले जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा किया है। जानवर नोच रहे थे शवजब पुलिस को सूचना मिली तो शव को जानवर नोच रहे थे। थाने से तत्काल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया गया। मौके पर एफएसएल फोटोग्राफर डॉग स्कॉट की टीम को बुलाया गया। मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर जिला अस्पताल दुर्ग से पीएम कराया गया। दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ( IPS ), एएसपी संजय ध्रुव ( रापुसे ) ( शहर ) के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। शुरुआती तौर पर घटना सूनसान स्थल में होने से तथा आसपास सीसीटीवी न होने से कोई चश्मदीद गवाह न होने एवं शव पूरी तरह से क्षत विक्षत हो जाने से पुलिस जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग - अलग 06 टीमें गठित कर टीम द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी संकलन कर घटना स्थल के आस-पास आवागमन के संभावित सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी को चिन्हित कर फुटेज खंगाला गया। साइबर एनालिसिस किया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात...