
दीपिका ने लॉन्च की फेस क्रीम, दाम पर बोले यूजर्स- इतने में तो घर का राशन आ जाएगा
AajTak
दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम वीडियो पर एक फेस क्रीम के फायदे बताते हुए देखा जा सकता है. फायदे के साथ-साथ उन्होंने उसे लगाने का तरीका भी बताया. दीपिका पादुकोण जिस फेस क्रीम को प्रमोट करती दिख रही हैं, उसके दाम सुनकर आम पब्लिक को बड़ा झटका लगा है.
बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपने स्किन प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर एक फेस क्रीम को प्रमोट करती देखी गईं. दीपिका के प्रोडक्ट को लेकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. मामले को थोड़ा विस्तार से समझ लेते हैं.
दीपिका हुईं ट्रोल दीपिका पादुकोण को इंस्टाग्राम वीडियो में एक फेस क्रीम के फायदे बताते हुए देखा जा सकता है. फायदे के साथ-साथ उन्होंने उसे लगाने का तरीका भी बताया. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी नई बात है. आज कल तो हर सेलेब्स ही ब्रांड प्रमोट कर रहे हैं. नई बात ये है कि दीपिका जिस फेस क्रीम को प्रमोट कर रही हैं. उसकी कीमत 2,700 रुपये है. इसके दाम लोगों को पच नहीं रहे. जब मार्केट में इससे सस्ते और बढ़िया प्रोडक्ट मौजूद हैं. इसलिये आम लोगों ने कमेंट में प्रोडक्ट के रेट को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया.
आधे फेस पर लगाई क्रीम अगर आपने वीडियो को गौर देखा है, तो नोटिस किया होगा कि दीपिका अपने हाफ फेस पर फेस क्रीम लगा रही हैं. उन्होंने अपने माथे पर फेस क्रीम टच तक नहीं किया. क्या दीपिक ने माथे पर मेकअप किया हुआ है? इसलिये उन्होंने वहां क्रीम नहीं लगाई है. या फिर वजह कुछ और है. फिलहाल तो कमेंट्स में लोग यही कारण दे रहे हैं. बाकी असली वजह वही बता सकती हैं. कमेंट में कई लोगों ने ये भी कहा कि दीपिका का फेस क्रीम लगाने का तरीका बेहद गलत है.
अब लोगों ने दीपिका पादुकोण के प्रोडक्ट को लेकर अपनी राय दे दी. देखना होगा कि वो जनता के सवालों का क्या जवाब देती हैं या फिर देती भी हैं या नहीं. वहीं दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में फैंस दीपिका को शाहरुख खान के साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
बाकी दीपिका पादुकोण की फिल्म और फेस क्रीम को लेकर आपकी राय है, कमेंट में बता सकते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












