
डोमिनिका: मेहुल चोकसी की अस्पताल से छुट्टी, अब जेल में कटेगी रात, कोर्ट का आदेश
AajTak
मेहुल चोकसी को डोमिनिका के रोसेउ में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राज्य की जेल में भेज दिया है. मेहुल चोकसी आज पहली रात जेल में बिताएगा. चोकसी अब चीन-डोमिनिका मैत्री अस्पताल में नहीं रहेगा.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी को डोमिनिका के रोसेउ में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राज्य की जेल में भेज दिया है. मेहुल चोकसी आज पहली रात जेल में बिताएगा. चोकसी अब चीन-डोमिनिका मैत्री अस्पताल में नहीं रहेगा. उधर, मेहुल चोकसी के वकील उसकी सेहत के आधार पर जेल जाने से रोकने की अपील कर रहे हैं. दरअसल, मेहुल चोकसी पिछले कुछ वक्त से डोमिनिका के अस्पताल में भर्ती था. वहीं भारत सरकार उसे वापस लाने की कोशिशों में जुटी है. बीते दिनों ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चोकसी के भारत से बाहर रहने के दौरान जांच में शामिल होने की पेशकश को निरर्थक करार दिया है.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











