
जाह्नवी कपूर के पिता Boney Kapoor के साथ हुआ फ्रॉड, बैंक से निकले लाखों रुपये
AajTak
बोनी ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकले हैं. तब उन्होंने बैंक से बात की. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस अधिकारियों ने कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने बोनी कपूर के कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसका डेटा निकाला था.
मशहूर प्रोड्यूसर और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है. बताया जा रहा है कि बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से लगभग चार लाख रुपये चोरी हो गए हैं. बोनी ने मुंबई पुलिस को इस मामले की शिकायत की है. मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत यह मामला दर्ज कर लिया गया है.
बोनी कपूर के साथ हुआ फ्रॉड
बोनी कपूर (Boney Kapoor) के मुताबिक, किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पांच बार ट्रांसजेक्शन कर 3.82 लाख रुपये उनके अकाउंट से निकाले लिये. बोनी ने बताया कि उनसे क्रेडिट कार्ड की कोई जानकारी नहीं मांगी थी. साथ ही उनके पास कोई फोन कॉल (Phone Call) भी नहीं आया था.
बोनी ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकले हैं. तब उन्होंने बैंक से बात की. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने बोनी कपूर के कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसका डेटा निकाला था. जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसे गुरुग्राम (Gurugram) की एक कंपनी के खाते में गए हैं. इस मामले की जांच अभी भी जारी है.
फर्स्ट टाइम सेक्स से लेकर पोर्न देखने तक, आलिया कश्यप ने प्राइवेट लाइफ पर दीं ये एडवाइज
बोनी कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वॉन्टेड और मॉम जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है. बोनी जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की बनाई नई फिल्म में नजर आएंगे. रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में वह एक्टर के पिता का रोल निभा रहे हैं. ये बोनी की डेब्यू फिल्म होगी. इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












