
जब पर्दे पर अपनी बायोपिक देख भावुक हुए मिल्खा सिंह, संघर्ष के दिनों को यादकर रोए थे
AajTak
मशहूर लेजेंडरी एथलीट मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. मिल्खा सिंह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एथलीट को श्रद्धांजलि दी है. पर्दे पर मिल्खा सिंह बने फरहान अख्तर ने भी दुख जताया है.
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर लेजेंडरी एथलीट मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. लेकिन देश के लिए दिए योगदान ने उन्हें हमेशा के लिए अमर बना दिया है. मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बॉलीवुड मूवी भी बनी थी जिसमें फरहान अख्तर ने लीड रोल निभाया था. मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. इस फिल्म में अपनी जर्नी देख रियल मिल्खा सिंह बेहद भावुक हो गए थे. जब बड़े पर्दे पर अपना संघर्ष देख रो पड़े थे मिल्खा सिंह एक इंटरव्यू में फिल्म भाग मिल्खा भाग देखने के बाद अपना रिएक्शन देते हुए एथलीट ने कहा था- मैं फिल्म के कुछ सीन्स देखने के बाद बहुत इमोशनल हो गया था. इन सीन्स ने मुझे मेरे संघर्ष के दिनों की याद दिलाई. उन यादों को ताजा किया जब बंटवारा हुआ था मेरे पास नौकरी नहीं थी, भरपेट खाने को खाना नहीं था. बड़े पर्दे पर अपने करियर के शुरुआती दिनों को देख मैं रो पड़ा था.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












