
गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के लिए प्रोटेक्टिव नजर आए अर्जुन कपूर, भीड़ से बचाते दिखे
AajTak
दिवाली के मौके पर अनिल कपूर ने स्पेशल पार्टी ऑर्गनाइज की थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे. पैपराजी की भीड़ में अर्जुन मलाइका को प्रोटेक्ट करते नजर आए.
अनिल कपूर की शानदार दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइक अरोड़ा की जोड़ी ने धमाकेदार एंट्री दी. लवबर्डस का स्टाइलिश लुक देख पैपराजी पीछे पड़े, तो अर्जुन कपूर का सारा ध्यान मलाइका को उनसे बचाने पर दिखा. मलाइका के लिए अर्जुन के इस प्रोटेक्टिव अंदाज ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. अनिल कपूर की इस पार्टी में मलाइका पिंक सिल्क साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में दिवाली का जश्न मनाते नजर आईं. इस पार्टी की तस्वीरों में वह डायमंड नेकलेस और स्टाइलिश बन के साथ फेस्टिव मूड में दिखाई दे रही हैं. वहीं, अर्जुन कपूर ट्रेडिशनल ब्लैक कुर्ते में उनका हाथ थामे दिखे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












