खेसारी का 'लालटेनिया' गाने हुआ रिलीज, कुछ घंटों में बटोर ले गया इतने करोड़ व्यूज
News 24
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने फैंस के सर चढ़कर बोलते हैं। खेसारी का गानों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में सावन के महीने में खेसारी के नए नए गाने भी रिलीज हो रहे हैं। जिसे रिलीज के साथ ही फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने फैंस के सर चढ़कर बोलते हैं। खेसारी का गानों के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में सावन के महीने में खेसारी के नए नए गाने भी रिलीज हो रहे हैं। जिसे रिलीज के साथ ही फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।खेसारी लाल यादव ने अब अपना एक और जबरदस्त गाना रिलीज कर दिया है। जिसे खासतौर पर सावन महीने के लिए बनाया गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अनीशा पांडे भी नजर आ रही हैं। जिसका नाम 'लालटेनिया' है। इस गाने को आज ही कुठ घंटों पहले रिलीज किया गया है। और पढ़िए – सावन 2021: 'सुनS राजा पीके गांजा' गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, चंद दिनों में बटोरे इतने करोड़ व्यूजगाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर अपनी आवाज़ से सजाया है। जिसके बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। खेसारी का ये नया गाना आज ही कुछ घंटों पहले रिलीज हुआ है। जिसे आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने कुछ घंटों में ही 1 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया है। और पढ़िए - मनोरंजन से जुडी खबरे यहाँ पढ़ें...More Related News