
क्रॉप टॉप-प्लाजो में श्वेता तिवारी का दिखा खूबसूरत लुक, कीमत 3 हजार रुपये
AajTak
श्वेता तिवारी फिलहाल अपनी तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं. उन्होंने केपटाउन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने क्रॉप टॉप-प्लाजो कैरी किए हुए हैं. उनके इस आउटफिट की कीमत 3 हजार रुपये है.
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी खूबसूरत अभिनेत्रियों में से हैं. वे फिलहाल खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग कर रही हैं, जहां से वे अपना पल-पल फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ-साथ फैशन सेंस को भी काफी मेंटेन रखती हैं. श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे काफी सिंपल और ब्यूटीफुल लग रही हैं. पिक्चर में श्वेता ने क्रॉप टॉप और प्लाजो कैरी किया हुआ है. इस आउटफिट में उनका ग्लैमरस लुक साफ नजर आ रहा है. श्वेता के इस आउटफिट की कीमत 3 हजार रुपये है. श्वेता ने शेयर की तस्वीर श्वेता के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने आउटफिट के साथ कुछ भी कैरी नहीं किया है. उनका यह सिंपल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. श्वेता ने इस लुक के साथ बेहद ही लाइट मेकअप और अपने बालों को खुला रखा हैं. बात करें वायरल हो रही तस्वीर की तो श्वेता द्वारा पहना गया ये आउटफिट Style Island की वेबसाइट पर उपलब्ध है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












