
क्यों दिव्या दत्ता का हाथ पकड़कर रोने लगे थे मिल्खा सिंह? एक्ट्रेस ने बताई वजह
AajTak
दिव्या दत्ता कहती हैं- मुझे याद है कि मिल्खा सिंह जी ने ये फिल्म मेरे साथ बैठकर ही देखी थी और फिल्म में मैंने उनकी बड़ी बहन का किरदार निभाया था. वो किरदार उन्हें इतना पसंद आया कि इमोशनल हो गए थे और मेरा हाथ पकड़कर रोने लगे थे.
महान धावक मिल्खा सिंह भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों लेकिन अपने पीछे वो अपनी ढेर सारी यादों को छोड़कर गए हैं. उनकी पर्सनालिटी ही कुछ ऐसी थी जो उनसे एक बार मिल लेता था वो उन्हें जीवन भर याद रखता था. साल 2013 में आई फिल्म भाग मिल्खा भाग के जरिए पूरी दुनिया ने मिल्खा सिंह की जिंदगी को करीब से देखा और इस फिल्म को देश और दुनियाभर का भरपूर प्यार भी मिला. इस फिल्म में मिल्खा सिंह की बड़ी बहन का किरदार फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने निभाया था. आजतक से बात करते हुए दिव्या दत्ता कहती हैं- मुझे याद है कि मिल्खा सिंह जी ने ये फिल्म मेरे साथ बैठकर ही देखी थी और फिल्म में मैंने उनकी बड़ी बहन का किरदार निभाया था. वो किरदार उन्हें इतना पसंद आया कि इमोशनल हो गए थे और मेरा हाथ पकड़कर रोने लगे थे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












